सभी प्रकार की शायरी
- जीवन मे किसी का हृदय इतना मत दुखाना चाहिए कि वह ईश्वर के निकट निकटता नाम लेकर पड़े जीवन मे वन की इच्छा ही समाप्त हो जाए क्योकि हृदय की आह, अर्श (आकाश) को भी चीर देते हैं जिसे ईश्वर कभी माफ नहीं करते हैं हैं|
- जो हमारे पीछे है और जो हमारे आगे है, उसकी तुलना में बहुत सी गणन्य चीजें हैं जो हमारे अंदर है।
- हम ना बोले फिर भी वह सुनते हैं इसलिए उसका नाम परमात्मा है| वह ना बोले फिर हमें सुनाई देता है उसका श्रद्धा है
- नम्रता से बात करना हर एक का आदर करना आनंद कहना और क्षमा मांगना ये गुण जिसके पास है वो सदा सबके करीब और सबके लिए प्रिय है
- जाँहा जिसका दाना रहता है उसे समय बुलाता है किसी का दिया नहीं खाता ब्योरा अपने नसीब का खाता है जाँहा प्रेम वही भगवान से मिलता है
- करते रहो कोशिश ये जरूर रंग लाएगी थोड़ी सब्र काम आएगी थोड़ा हिम्मत काम आएगी
- किसी पर कभी भी बहुत ज्यादा निर्भर ना रहे क्योकि अंधरे मे परछाई भी साथ छोड़ देती है
- मेहनत करे तो धन बने सब्र करे तो काम मीठा बोले तो पहचान बने और इज्जत करे तो नाम ।
- लफ्ज आईने है मत इन्हे उछाल के चलो अदब कि राह मिली है तो देखभाल के चलो मिली है जिंदगी तुम्हे इसी ही मकसद से संभाली खुद को भी औरो को संभाल के चलो।
- मन की भावना को संभालने वाला इंसान हमेशा जिंदगी की ऊँचाई मे सबसे ऊपर होता है|
- क्रोध के समय थोड़ा रुक जाए और गलती के समय थोड़ा झुक जाये दुनिया की सब समस्याएँ हल हो जाएगी।
- मंदिर मे दाना चुगकर चिड़िया महजिद मे पानी पीती है मैने सुना है राधा की चुनरी कोई सलमा बेगम सीती है है एक रफी था महफिल-महफिल रघुपति राघव गाता था एक प्रेमचन्द बच्चो को ईदगाह सुनाता था कभी कन्हैया की महिमा गाता रसखान सुनाई देता है औरो को दिखते होंगे हिन्दुओ मुसलमानो मुझे तो हर शख्स के भीतर इंसान दिखाई देता है|
- हजारों उलझने राहो मे और कोशिशे बेहिसाब,इसी का नाम है जिन्दगी चलते रहिये जनाब|
- एक बार माफ करके अच्छे बन जाओ पर दुबारा उसी इंसान पर भरोसा करके बेवकूफ कभी न बनो|
- एक बात हमेशा याद रखना ये सकल ये सूरत सब कर्ज पर ले रखा है हमने वक्त आने पर इसके मालिक को लौटाना है हम सबको।
- अगर व्यक्ति शिक्षा से पहले संस्कार व्यापार से पहले व्यवहार और भगवान से पहले माता-पिता को पहचान ले तो जिन्दगी मे कभी कोई कठिनाई नही आएगी।
- सुकून उतना ही देना, प्रभु जितने से जिन्दगी चल जाए, औकात बस इतनी देना, कि औरो का भला हो जाए, रिश्तो मे गहराई इतनी हो की, प्यार से निभ जाए, आँखो मे शर्म इतनी देना कि, बुजुर्गो का मान रख पाये, सांसो पिंजर मे इतनी हो कि, बस नेक काम कर जाए, बाकि उम्र ले लेना कि, औरो पर बोझ न बन जाए,
- सवेरे-सवेरे हो खुशियों का मेला , न लोगों की परवाह न दुनिया का झमेला, परिंदो का शेर हो और मौसम का अलवेला , मुबारक हो आपको आज का सवेरा|
- सहनशीलता एक बहुमुल्य गुण है पर आत्म समान को खोकर कुछ भी सहन करना अपने आपको खोना है| सभी का सम्मान करना बहुत अच्छी बात है पर आत्म समान के साथ जीना खुद की पहचान है|
- क्षमा के केवल गलती का मरहम हो सकता है, विश्वास तोड़ने का नही|इसलिए जीवन मे ध्यान रहे की हम कोई गलती भले ही करे, पर किसी का विश्वास ना तोड़े| क्योकि माफ करना फिर सरल है पर भूलना व पुनः विश्वास करना असम्भव है|
- मैं भले ही वो काम नही करता जिससे भगवान मिले पर वो काम जरूर करता हूँ जिससे दुआ मे इंसानियत दिल मे होती है हैसियत मे नही ऊपर वाला केवल कर्म देखता बसियत नही|
- कद और उम्र बढ़ने के बाद घटते नही है भावनाएं और विश्वास घटने के बाद बढ़ते नही|
- सुख मे धन्यवाद करू, दुःख मे शिकायत करू, जिस हाल मे रखो प्रभु मै हर पल तुम्हे याद करू ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः|
- अपनी परछाई नही बनती किसी दूसरे के साथ मे खुद खड़ा होना पड़ता है धुप के सराय मे|
- विश्वास जीवन का सबसे बड़ा खजाना है क्योकि उसके बिना न प्रेम संभव है न ही प्रार्थना|
- रिश्ता और भरोसा दोनो ही दोस्त है रिश्ता रखो या ना रखो लेकिन भरोसा जरूर रखना क्योंकि जहाँ भरोसा होता है वहाँ रिश्ते अपने आप बन जाते है|
- कलयुगी दुनिया है साहब उसकी कदर नही होती जो सच मे रिश्ते कि कदर करता है कदर उसकी होती है, जो सबसे ज्यादा दिखावा करता हैं|
- दिल मे वही बसता है जिसका मन साफ हो क्योकि सुई मे वही धागा जाता है जिसमे कोई गाँठ नही होती,
- अच्छे के साथ अच्छे बने,पर बुरे के साथ बुरे नही क्योकि हीरे से हीरा तो तलाशा जा सकता है लेकिन कीचड़ से कीचड़ साफ नही किया जा सकता
- कोई मेरा बुरा करे वो कर्म उसका है मै किसी बुरा ना करू यह धर्म मेरा है
- सेवा सबकी करो मगर आशा किसी से मत रखो क्योकि सेवा का सही मूल्य केवल ईश्वर ही दे सकता है इंशान नही|
- जिसमे कौशल होगा वही कुशल होगा जिसमे हौसला होगा| वही सफल होगा|
- अपनी पीड़ा के लिए संसार को दोष मत दो अपने मन को समझाओ तुम्हारे मन का परिवर्तन ही तुम्हारे दुःखो का अंत है|
- रिश्ते तितली जैसे होते है जोर लगाओ तो मर जाएंगे छोड़ो तो उड़ जायेंगे और प्रेम करो तो रंग छोड़ जाएंगे|
- जिसके मन मे गुरू के लिए, आदर और सम्मान होता है उसके कदमो मे एक दिन सारा जहान होता है|
- किसी ने रोजा रखा, किसी ने उपवास रखा कबूल उसका हुआ जिसने माँ-बाँप को अपने पास रखा|
- धन को एकत्रित करना सहज है लेकिन संस्कारों को एकत्रित करना अति कठिन है क्योकि अच्छे संस्कार धारण करने के लिए तय करना पड़ता है धन को तो लूट कर भी इकठ्ठा किया जा सकता है लेकिन संस्कारों के लिए समर्पित होना पड़ता है|
- आईना और परछाई जैसे मित्र रखो क्योकि आईना कभी झूठ नही बोलता और परछाई कभी साथ नही छोड़ता|
- खाना से तन दान से धन सहनशीलता से मन इमानदारी से जीवन शुद्ध बनता है|
- किसी की मजबूरियाँ पे न हासिये, कोई मजबूरियाँ खरीद कर नही लाता, डरिये वक्त कि मार से, बुरा वक्त किसी को बताकर नही आता अकल कितनी भी तेज हो, नसीब के बिना नही जीत सकती बिरबल अकलमंद होने वावजूद, कभी बादशाह नही बन सका|
- रोटी भी खाने मे तभी अच्छी लगती है जब उसे दोनो तरफ से सेका जाए| ठीक उसी प्रकार जीवन मे संबंधी भी तभी अच्छे रहते जब दोनो तरफ से निभाया जाए|
- सिर झुकाकर देखिये अभिमान मर जाएगा कोशिश तो करिये मनाने की पत्थर दिल भी पिघल जाएगा |
- संसार मे कोई भी मनुष्य सर्वगुण सम्पत्र नही होता है इसलिए कुछ कमियो को नजरअंदाज करके रिश्ते बनाये रखिये|
- बड़ो-बड़ो को मात देता है अमीर के घर पर बैठा कौआ भी सबको मोर लगता है और गरीब भूखा बच्चा भी सबको चोर लगता है इंसान की अच्छाई पर सब खामोश रहते, चर्चा अगर उसकी बुराई पर हो तो गूंगे भी बोल पड़ते है|
- मै रास्ते से गुजर रहा था कि सामने से एक परिचित मिल जाए उन्होंने मुझसे कहा मजे मे हो, मैने जवाब दिया आनंद मे हू तो उन्होने कहा दोनो मे क्या फर्क है, तो परिचित को बताना पड़ा कि मजे के लिए वैसा चाहिए और आनंद के लिए परिवार और मित्र चाहिए|
- पैसा वही है, जो पास मे है ताकत वही है, जो हाथ मे है और अपने वही है , जो साथ मे है,
- संपति के उतराधिकारी एक से अधिक हो सकते है लेकिन कर्म के उतराधिकारी सिर्फ हम होते है|
- तेरे गिरने मे तेरी हार नही तू आदमी है अवतार नही गिर उठ चल दौड़ फिर भाग क्योकि जीत संक्षिप्त है इसका कोई सार नही वक्त तो रेत है फिसलता ही जाएगा जीवन एक करवा है चलता चला जाएगा मिलेंगे कुछ खास इस रिश्ते के दरमिया थाम लेना उन्हे वरना कोई लौट के न आयेगा|
- शंका का कोई ईलाज नही चरित्र का न कोई प्रमाण नही मौन से अच्छा कोई साधन नही शब्द से तीखा कोई वान नही|
- कामयाबी कभी बड़ी नही होती, पाने वाले हमेशा बड़े होते है, दरार कभी बड़ी नही होती , भरने वाले हमेशा बड़े होते है, इतिहास के हर पान्ने पर लिखा है , दोस्ती कभी बड़ी नही होती, निभाने वाले हमेशा बड़े होते है|
- महत्व इंसान का नही उसके अच्छे स्वभाव का होता है कोई एक पल मे दिल जीत लेता है कोई जीवन भर साथ रहकर भी नही जीत पाता है।
Edustory.in
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ