Computer me Terminology part - कंप्यूटर मे शब्दवाली
By -Chandan kumarEdustory
अक्तूबर 03, 2022
0
Computer ko kaise sikhe
Edustory.in
* Terminology(शब्दवाली)
Java:- एक प्रोग्रामिंग भाषा जिसका प्रयोग मुख्यतः इंटरनेट से संबंधित उपयोग के लिए किया जाता है।
Joystick:- एक इनपुट दिवाइस (उपकरण) जिसका प्रयोग मुख्यतः वीडियो गेम, सिमुलेटर, रोबोट आदि मे पॉइंट या सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है।
JPEG(Joint Photographie Experts Groip) :-इंटरनेट की ग्राफिकल इमेज (Graphical Images) के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कंप्रेशन तकनीक (Compression technique)है।
Key-Board:- एक इनपुट उपकरण जिस पर बने बटनों को दबाकर कंप्यूटर मे डाटा या निर्देश डाले जाते है ।
Kiosk:- सर्वाजनिक स्थानों पर लगाया गया कंप्यूटर जो किसी खास विषय पर उपयोगकर्ता को सामान्य जानकारी उपलब्ध कराता है।
Language Processor :- किसी अन्य भाषा मे लिखे प्रोग्राम को मशीनी मे परिवर्तित करने वाला सॉफ्टवेयर। जैसे- असेंबलर, कंम्पाइलर, इंटरप्रेटर आदि।
Large Scale Integration (LSI) :- एक चिप जिस पर लगभग 25,000 एलेक्ट्रॉनिक उपकरण बने रहते हैं।
Laser Disk :- एक भंडारण युक्ति जिस पर लेजर बीम का प्रयोग कर डाटा लिखा या पढ़ा जाता है। इसे प्रकाशीय डिस्क भी कहते हैं।
Laser Printer:- लेजर बीम और फोटो विधुतीय प्रभाव का प्रयोग कर प्रिंट उत्पन्न करने वाला प्रिंटर। यह एक बार मे पूरा पेज प्रिंट करता है।
Light Pen :- पेन के आकार का इनपुट उपकरण जिसका प्रयोग स्क्रीन पर लिखकर कंप्यूटर को इनपुट देने के लिए किया जाता है।
Linux :- व्यकितगत कंप्यूटर के लिए बनाया गया आपरेटिंग सिस्टम। इसका विकास दुनिया भर के अनेक प्रोग्रामरों द्वारा किया गया हैं।
Local Area Network(LAN):- कई कंप्यूटरों को एक सीमित क्षेत्र में जोड़ने वाला नेटवर्क।
Machine Language :- एक निम्नस्तरीय भाषा जिसका प्रयोग कंप्यूटर में सीधे किया जा सकता है। यह प्रत्येक प्रकार के कंप्यूटर के लिए अलग-अलग होती है।
Magnetic Ink Character Recognition (MICR) :- बैंकों के चेक मे प्रयुक्त विधि जिसे कंप्यूटर द्वारा पढ़कर तीव्रता से प्रोसेस किया जा सकता है।
Magnetic Storage:- एक भंडारण उपकरण जिसमें चुम्बकीय पदार्थो का प्रयोग किया जाता हैं।
Main Memory :- वह मेमोरी जो सीधे सीपीयू के सम्पर्क मे रहती है।
Main Frame Computer :- बड़ी मात्रा मे डाटा प्रोसेसिंग के लिए प्रयुक्त कंप्यूटर। इसमें कई उपयोगकर्ता एक साथ कार्य कर सकते हैं।
Memory :- डाटा व सूचनाओं को संगृहित करने वाला उपकरण जो आवश्यकता पड़ने पर उसे पुनः प्रकट करता है।
Menu:- उपलब्ध विकल्पों की सूची जिसमें किसी एक या अधिक विकल्पों का चयन किया जा सकता हैं।
Metropolitan Area Network(MAN) :- एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र (लगभग 100 किमी) में स्थित कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने की व्यस्था।
Micro Computer:- छोटे आकार का स्वतंत्र कंप्यूटर जिसमें एक माइक्रो प्रोसेसर का प्रयोग होता है।
Microprocessor :- एक इंटीग्रेटेड सर्किट चिप जो कंप्यूटर के मूलभूत कार्यो को संपन्न करती है। इसे सीपीयू(CPU) भी कहते हैं।
Microsecond:- एक सेकेंड का दस लाखवाँ भाग।
Milisecond:- एक सेकेंड का एक हजारवा भााग।
Mini Computer :- मेनफ्रेम कंप्यूटर से छोटा पर पर्सनल कंप्यूटर से बड़ा एक शक्तिशाली कंप्यूटर।
Mnemonic Code:- निम्नस्तरीय भाषा मे प्रयुक्त छोटे-छोटे कोड जिन्हें याद रखना आसान होता हैं।
Modem:- Modulator-Demodulator ka सांक्षिप्त रूप है। यह एक एलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो डिजिटल संकेतों को एनालॉग संकेतों मे बदलकर संचार माध्यम पर भेजता है तथा प्राप्त किए गए डिजिटल संकेतों को एनालॉग संकेत मे बदलता है।
Modulation:- डिजिटल संकेतों को एनालॉग संकेतों मे बदलकर संचार माध्यम पर भेजने की प्रक्रिया।
Nano Second:- एक सेकेंड का एक अरबवा भाग।
Nerd:- कंप्यूटर के क्षेत्र से अनभिज्ञ व्यक्ति।
Netiquette:- इंटरनेट पर संदेश भेजने में प्रयुक्त नीयमावाली जिसका प्रयोग आवश्यक नहीं पर अपेक्षित होता है।
Netizen:- इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं के लिए प्रयुक्त शब्द।
Network:- सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए आपस मे जुड़ी कंप्यूटरों की एक श्रृंखला।
Network Interface Card(NIC) :- किसी कंप्यूटर को नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रयुक्त हार्डवेयर।
Network Topology:- नेटवर्क के विभिन्न टर्मिनलस को आपस मे जोड़ने की व्यावस्था।
Object Code:- किसी प्रोग्राम को असेंबलर या कम्पाइलर से गुजारने के बाद प्राप्त करना।
Object Program:- किसी सोर्स प्रोग्राम का लैंग्वेज ट्रांसलेटर द्वारा परिवर्तन किये जाने के बाद प्राप्त प्रोग्राम।
Object Oriented Programming (OOP) :- कंप्यूटर को दिये गये ऐसे निर्देश जो वास्तविक समस्या की पहचान कर परिणाम उत्पन्न करते है।
Operating system:- प्रोग्राम का समूह जो कंप्यूटर सिस्टम और उसके विभिन्न संसाधनों को नियंत्रित करता है तथा हार्डवेयर और उपयोगकर्ता के बीच संबंध स्थापित करता है।
Optical Character Recognition(OCR) :- एक इनपुट उपकरण जो प्रकाशीय व्यवस्था द्वारा अक्षरों और चिन्होें को पहचान कर डाटा इनपुट करता है।
Optical Disk :- लेजर किरणों का प्रयोग कर डाटा संगृहित करने के लिए बना उपकरण।
Optical Mark Reader (OMR) :- एक इनपुट उपकरण जो विशेष प्रकार के चिन्होें/संकेतों को पढ़कर उसे कंप्यूटर के उपयोग के योग्य बनाता है।
Output:- डाटा प्रोसेसिंग के पश्चात उत्पन्न सूचना।
Output Device:- एक उपकरण जो डाटा प्रोसेसिंग के पश्चात उत्पन्न सूचना को प्रदर्षित करता है।
Packect Switching:- डाटा संचारण की विधि जिसमें डाटा को कई भागों मे बांटकर प्रत्येक को अलग-अलग भेजा जाता है।
Parity Bit :- डाटा संचारण मे त्रुटि को पहचानने के उदेश्य से प्रत्येक बिट के साथ जोड़ा गया अतिरिक्त बिट।
Pascal:- एक उच्चस्तरीय भाषा जिसका नामकरण प्रसिद्ध गणितज्ञ ब्लेज पास्कल के नाम पर किया गया।
Password:- सुरक्षा की दृष्टि से प्रयुक्त कोड जिसका प्रयोग कर ही कंप्यूटर का उपयोग किया जा सकता है। पासवर्ड अंको, अक्षरों तथा चिन्होें से बना होता है। यह छापे के बड़े और छोटे अक्षरों मे पहचान कर सकता है अर्थात् यह केस सेंसिटिव (Case Sensitive) होता है।
Patch:- सॉफ्टवेयर मे प्राप्त त्रुटि को ठीक करने के उदेश्य से जोड़ा गया प्रोग्राम।
Path:- किसी फाइल के प्रयोग के लिए रास्ता निर्धारित करना।
Pen Drive :- पेन के आकार का एलेक्ट्रॉनिक मेमोरी उपकरण जिसे कंप्यूटर के यूनिवर्सल सीरियल बस(USB) से जोड़कर उसका उपयोग किया जा सकता है।
Processor:- कंप्यूटर का वह भाग जो कंप्यूटर की मूलभूत क्रियाओं और अनुदेशों को संपन्न करता है।
Program:- अनुदेशों का समूह जिन्हें एक क्रम में क्रियांवित करने पर कंप्यूटर द्वारा किसी विशेष उदेश्य की पूर्ति करायी जा सकती है।
Programmable Read Only Memory(PROM) :- स्थायी भंडारण की एलेक्ट्रॉनिक युक्ति जिसमें स्थित डाटा को विशेष उपकरणों द्वारा बदला जा सकता है।
Prolog:- एक उच्चस्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा जिसमें कृत्रिम बुद्धि व तार्किक प्रोग्रामिंग का प्रयोग किया जाता है।
Protocol:- नियमों का वह समूह जो दो कंप्यूटरों के बीच डाटा संचारण मे सहायक होता है।
Psedocode:- किसी प्रोग्राम को लिखने का तरीका जिसमें चिन्होें का प्रयोग न कर प्रोग्राम और उसके तर्को को साधारण व संक्षिप्त भाषा मे लिखा जाता है।
Query Language:- कंप्यूटर में प्रयुक्त भाषा जो उपयोगकर्ता को आवश्यकतानुसार सूचना प्राप्त करने की सुबिधा प्रदान करती है।
Random Access Memory (RAM) :- मेमोरी का प्रकार जिसमें सूचना पुनः प्राप्त करने मे लगा समय सूचना की स्थिति पर निर्भर नही करता है।
Read:- मेमोरी से डाटा या सूचना को पढ़कर उसे सीपीयू में भेजना।
Read Only Memory :- एक एलेक्ट्रॉनिक मेमोरी उपकरण जिसमें संगृहीत सूचना विधुत supply के बिना भी बनी रहती है तथा इसमें परिवर्तन नही किया जा सकता।
Real Time Processing:- प्रोसेसिंग का एक प्रकार जिसमें तुरंत परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
Router:- विभिन्न नेटवर्क को आपस में जोड़ने के लिए प्रयुक्त विधि।
Secondary Data :- किसी उदेश्य के लिए एकत्रित डाटा जिसका प्रयोग किसी अन्य स्रोत के रूप में किया जा रहा हो।
Secondary Memory :- एक स्थायी मेमोरी जो सीपीयू से सीधी जुड़ी नही रहती तथा कंप्यूटर बन्द कर देने पर भी डाटा नष्ट नही होता।
Software:- कंप्यूटर प्रोग्रामों का समूह जो कंप्यूटर के प्रभावी संचालन व उपयोग को सुनिश्चित करता है।
Software package:- किसी विशेष कार्य के लिए निर्मित प्रोग्रामों का समूह जो प्रयोग के लिए एक साथ ही उपलब्ध है ।
Star Topology:- अनेक नोड केंद्रीय हब या होस्ट कंप्यूटर से जुड़े होते हैं तथा इसी के सहारे संचार स्थापित करते हैं।
Static Ram :- मेमोरी का प्रकार जो डाटा को विधुत supply रहने तक ही स्टोर करती है।
Stick Keys :- दो या अधिक बटनों को एक साथ दबाने से बचने के लिए स्टिक बटन दबाकर दो या अधिक बटनों को बारी-बारी से दबाकर समान कार्य लिया जा सकता है।
Swapping:- डाटा व प्रोग्राम को डिस्क पर स्टोर करना तथा आवश्यकता पड़ने पर उसे मुख्य मेमोरी में डालना।
Synchronous Communication:- डाटा संचारण की विधि जिसमें प्रेषक और प्राप्तकर्ता के बीच समन्वय स्थापित होना आवश्यक है।
Syntax:- प्रोग्रामिंग भाषा में शब्दों और विराम चिन्होें की व्यवस्था के लिए बनाये गये नियम।
Terminal :- की-बोर्ड व मॉनिटर, जो मुख्य कंप्यूटर के साथ कार्य करते हैं, संयुक्त रूप से टर्मिनल कहलाता है।
Text:- शब्दों, अंकों और प्रतीकों का समूह।
Time Sharing :- कई उपयोगकर्ता एक साथ कार्य करते हैं तथा उन्हें सीपीयू का एक निश्चित समय प्रोसेसिंग के लिए दिया जाता है।
Tool :- सॉफ्टवेयर के संचालन को सरल बनाने के लिए प्रयुक्त निर्देशों का समूह।
Topology:- किसी कंप्यूटर नेटवर्क में विभिन्न कंप्यूटरों की स्थिति।
Touch Screen:- प्रयोग में आसान इनपुट उपकरण जिसमें स्क्रीन पर उपलब्ध विकल्पों में से एक का चयन अंगुली द्वारा छूकर किया जाता है।
Track :- चुंबकीय डिस्क का संकेद्रित गोलाकार भाग जो डाटा स्टोर करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
Transistor:- अर्धचालक पदार्थो से बना एक एलेक्ट्रॉनिक स्विच जो दो बिंदुओं के बीच विधुत प्रवाह को नियंत्रित करता है।
Transponder:- संचार उपग्रह पर लगा उपकरण जो संकेतों को प्राप्त, परिवर्धित व पुनः प्रेषित (Receive, Amplity and Retransmit) करता है।
Trouble Shooting:- सॉफ्टवेयर तथा हार्डवेयर में गलतियों को ढूंढना तथा उनका निदान खोजना।
Uniform Resource Locator (URL) :- इंटरनेट पर साइट को खोजने के उदेश्य से बनाया गया पता।
Uninterrupted Power Supply (UPS) :- कंप्यूटर को लगातार निर्बाध विधुत उपलब्ध कराने के लिए प्रयुक्त उपकरण। इसमें बैटरी का प्रयोग किया जाता है।
Universal Gate :- NAND तथा नी गेट जो किसी भी बुलियन परिपथ के निर्माण में सक्षम है।
Universal Product Code(UPC):- बार कोड का एक प्रकार जिसका उपयोग उत्पादों पर नजर रखने के लिए किया जाता है।
Unix:- नेटवर्क उपयोग के लिए तैयार किया गया बहुत उपयोगकर्ता, टाइम शेयरिंग ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर।
Very Large Scale Integration(VLSI) :- एक चिप पर 10,000 के करीब एलेक्ट्रॉनिक पूर्जो का निर्माण।
Video Digitize:- एक इनपुट डिवाइस जो वीडियो कैमरे के संकेत को डिजिटल संकेत में बदलकर कंप्यूटर में भेजता है।
Video Display Terminal(VDT) :- एक कंप्यूटर टर्मिनल जिसमें इनपुट के लिए की-बोर्ड तथा आउटपुट के लिए मनीटर का प्रयोग होता है।
Voice Reproduction :- एक आउटपुट उपकरण जो टेक्स्ट को पूर्व मे रेकॉर्ड किये गये आवाज के आधार पर ध्वनि मे बदलता है।
Volatile Memory:- मेमोरी का वह प्रकार जिसमें विधुत Supply बन्द कर देने पर डाटा नष्ट हो जाता है।
Web Browser:- इंटरनेट पर वेबसाइट को खोजने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रयुक्त सॉफ्टवेयर।
Wide Area Network (WAN) :- एक भौगोलिक क्षेत्र (देश, महाद्वीप या संपूर्ण विश्व) में फैले कंप्यूटरों का नेटवर्क। इन्टरनेट भी वैन का एक उदाहरण है।
Windowns:- माईक्रोसॉफ्ट द्वारा तैयार किया गया एक आपरेटिंग सिस्टम जिसमें ग्राफिकल यूजर इंटरफेस का प्रयोग किया जाता है।
Wireless Local Loop:- एक स्थानीय बेतार तकनीक जिसका प्रयोग संचार स्थापित करने के लिए किया जा रहा है।
Word Length :- कंप्यूटर में प्रयुक्त किसी शब्द का आकार जिसे कैरेक्टर या बिट मे व्यक्त किया जाता है।
Word Processing:- शब्द संसाधनों से भरपूर डाक्यमेंट बनाने, उसे संशोधित करने, संगृहित करने तथा प्रिंट करने के लिए प्रयुक्त सॉफ्टवेयर।
World Wide Web :- हाइपर टैक्स्ट का प्रयोग कर इंटरनेट से जुड़े संसार भर के कंप्यूटरों का विशाल नेटवर्क।
Worm:- एक प्रकार का कंप्यूटर Virus जो मेमोरी में संग्रहित डाटा या प्रोग्राम को नष्ट करता है।
Yahoo :- वेब को इंडेक्स करने वाला सर्च इंजिन।
Zine:- यह एक एलेक्ट्रॉनिक मैगेजीन है जो इंटरनेट पर पब्लिश(publish) होती है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ